बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट को ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के बारे लिखना भारी पड़ गया है। दरअसल पूजा को अमिताभ बच्चन द्वारा उन्नाव और कठुआ गैंगरेप पर कुछ भी बोलने से मना करने पर गुस्सा आ गया। इस पर उन्होंने बिग बी के खिलाफ ट्विटर पर एक तंज भरा ट्वीट कर दिया। बस फिर क्या था बिग बी के फैंस उल्टा उन पर ही भड़क गए और लगे उन्हें ट्रोल करने।
विज्ञापन
2 of 5
Amitabh Bachchan
अमिताभ ने एक कार्यक्रम के दौरान उन्नाव और कठुआ गैंगरेप पर मीडिया द्वारा पूछे सवाल पर कुछ भी कहने से मना कर दिया था। उन्होंने इसके जवाब में कहा था, 'मुझे उस विषय पर चर्चा करने में घिन आती है, इसलिए उस विषय को मत उछालो।'
विज्ञापन
3 of 5
pooja bhatt
पूजा उनके इस जवाब से भड़क गईं और बिग बी की फिल्म 'पिंक' को लेकर उन्होंने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करने की कोशिश की। पूजा ने लिखा, 'मुझे इस समय फिल्म ‘पिंक’ याद आ रही है। क्या बड़े पर्दे पर जैसी हमारी छवि वो असल जिंदगी में भी वैसी ही हो पाएगी?'
4 of 5
अमिताभ बच्चन
दरअसल पूजा को बिग बी यह बात नागवार गुजरी कि उन्होंने फिल्म 'पिंक' में तो एक ऐसे वकील की भूमिका निभाई थी जो महिलाओं के इंसाफ और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता है लेकिन रियल लाइफ में बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म पर बात करने तक से मना कर दिया।
पूजा को बिग बी के खिलाफ इस तरह का तंज कसना भारी पड़ गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। कुछ यूजर्स ने उन्हें 'शराबी' तो कुछ ने उन्हें 'ब्रेनलेस थकेली' कह डाला। बता दें हाल ही में पूजा ने अपनी शराब की लत के बारे में सबको बताया था और आज उन्हीं पर यह भारी पड़ गया।