फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमारे बीच एक स्पार्क था’, आमिर खान के साथ रिश्ते पर पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी; किए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 29 May 2026 02:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pooja Bhatt and Aamir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने हाल ही में आमिर खान के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर खुलकर बात की। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
पूजा भट्ट और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान और पूजा भट्ट ने 1991 की फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ में साथ काम किया था। हाल ही में एक बातचीत में पूजा भट्ट ने शूटिंग के दौरान आमिर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

हम बिल्कुल टॉम एंड जेरी की तरह थे

विज्ञापन

विक्की लालवानी से बातचीत में पूजा ने आमिर खान को लेकर बात करते हुए कहा, ‘वह हमेशा सही नहीं होते थे और हम दोनों एक-दूसरे की खूब टांग खींचते थे। हम बिल्कुल टॉम एंड जेरी की तरह थे। हम हमेशा एक-दूसरे को उनकी जगह दिखाते रहते थे।’

पूजा भट्ट और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे बीच एक स्पार्क जरूर था
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या फिल्म के दौरान उनके और आमिर के बीच कोई रोमांटिक कनेक्शन था, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। पूजा ने कहा, ‘यह सवाल आपको आमिर से पूछना चाहिए। मैं काफी अट्रैक्टिव थी, है ना? अगर ऐसा हुआ हो तो क्या आप उन्हें दोष देंगे?’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे आमिर खान बहुत अच्छे लगते थे। जब कैमरा चलता था, तब हम दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूब जाते थे। हमारे बीच एक स्पार्क जरूर था, शानदार केमिस्ट्री थी। लेकिन क्या वह स्पार्क असल जिंदगी में किसी रिश्ते में बदला? मुझे नहीं लगता।’

विज्ञापन

पूजा भट्ट और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
‘दिल है कि मानता नहीं’ में दिखे थे दोनों एक्टर्स 
बता दें कि ‘दिल है कि मानता नहीं’ फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और गुलशन कुमार ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में पूजा भट्ट पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें- रातों-रात बन गईं थीं पूरे देश की क्रश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई याददाश्त; अब करना चाहती हैं फिल्मों में वापसी

फिल्म में अनुपम खेर, समीर चित्रे और टीकू तलसानिया भी अहम भूमिकाओं में थे, जबकि दीपक तिजोरी का खास कैमियो था। ‘दिल है कि मानता नहीं’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक सफल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें