फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anshula Kapoor: पीएम मोदी ने दी अंशुला और रोहन को शादी की बधाई, लिखा खास लेटर; बोनी कपूर ने जताया आभार

Fri, 10 Jul 2026 03:14 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor Rohan Thakkar: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी 6 जुलाई को हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास लेटर के जरिए अंशुला और रोहन को शादी की शुभकामनाएं दी है।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी-अंशुला और रोहन-बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी हो चुकी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंशुला और रोहन को शादी की शुभकामनाएं देते हुए एक खास लेटर बोनी कपूर को भेजा है, जिसे बोनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर उनका आभार जताया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी अंशुला और रोहन को शादी की बधाई
बोनी कपूर ने पीएम मोदी के द्वारा लिखा एक खास लेटर इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने अंशुला और रोहन को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अंशुला और रोहन को शादी की बधाई देते हुए लिखा, 'अंशुला और रोहन जिंदगी भर साथ रहने और एक-दूसरे पर भरोसा करने के एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। इस शादी के शुभ मौके पर उन्हें ढेर सारी बधाई।'

निमंत्रण के लिए धन्यवाद
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ' शादी की रस्मों में मुझे बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं कामना करता हूं कि इनकी खुशियां हर दिन बढ़ती जाएं और इनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे।' 

बोनी कपूर ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद
बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए लेटर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद। अंशुला और रोहन की शादी पर अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए हम आपके बहुत आभारी हैं।'

बोनी ने आगे लिखा, 'आपके इस आशीर्वाद ने इस खुशी के मौके को नए जोड़े और पूरे कपूर परिवार के लिए बेहद खास और यादगार बना दिया है। हम आपके इस प्यार और अपनेपन के लिए पूरी विनम्रता के साथ अपना आभार जताते हैं।'
विज्ञापन

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के बारे में
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई, 2026 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली। यह शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें कपूर परिवार और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

अंशुला और रोहन की प्रेम कहानी 2022 में एक डेटिंग ऐप पर शुरू हुई थी। रोहन एक पटकथा लेखक हैं और करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस 'धर्माटिक एंटरटेनमेंट' के साथ काम करते हैं।  

यह भी पढ़ें: Viral Photo: कई साल बाद साथ नजर आए रंजीत और प्रेम चोपड़ा, फैंस हुए खुश; लिखा- 'दोनों स्वस्थ रहें मस्त रहें'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें