दिल्ली के बाद झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां जेपीएससी-जेएसएससी उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए। उनके मुताबिक छात्रों के दर्द और तकलीफ को देखकर उनका दिल भर आया और वे उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े होना चाहते थे।
छात्रों के देखे आंसू
एक्टर और सिंगर विरोध स्थल पर पहुंचे और छात्रों के साथ जुड़ने के अपने फैसले के बारे में बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं किसी और वजह से समर्थन देने नहीं आया। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। मैंने उनकी आखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए इतना ही काफी था।'
पियूष मिश्रा
- फोटो : एक्स
युवाओं के लिए गए पियूष मिश्रा
मिश्रा ने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की और कहा कि वे प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए जो कुछ भी संभव हो, करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे युवा पसंद हैं। मैं आपके लिए गाता हूं और आपके लिए एक्टिंग करता हूं, इसलिए मैं यहां आया। इसके अलावा, हमने खाना, तिरपाल और जो भी आर्थिक मदद हम दे सकते थे, उसके रूप में सहायता पहले ही दी है। हम अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं।'
पियूष मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
छात्रों की क्या है मांग?
यह ताजा प्रदर्शन रांची में जेपीएससी-जेएसएससी उम्मीदवारों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच हो रहा है, जो परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और बदलावों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।