सनी लियोन और इमरान हाशमी स्टारर 'बादशाहो' फिल्म का दूसरा गाना 'पिया मोरे' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले गाने 'मेरे रश्के कमर' की ही तरह ये गाना भी काफी रोमांटिक है।
गाना काफी हॉट और सेंसेशनल है। सनी लियोन देसी लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। 'पिया मोरे' गाने को नीति मोहन और मिका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं अंकित तिवारी ने गाने का म्यूजिक दिया है। सनी का कहना है कि ये उनका अभी तक का सबसे इंडियन सॉन्ग है।
'बादशाहो' में एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1 सितम्बर को रिलीज होगी।