फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान ने पिक शेयर कर बताया नहीं हुआ आदित्य से झगड़ा

Sun, 09 Apr 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
aditya-farhaan
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर-निर्देशक-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के बीच इन दिनों झगड़े की बात चर्चा में है। लेकिन इन खबरों पर विराम लगाते हुए फरहान ने सोशल मीडिया पर एक पिक जारी की है। इस पिक में दोनों फरहान और आदित्य एक साथ हंसते हुए दिखायी दे रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल इस पिक के सहारे फरहान उन लोगों को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने दोनों के बीच झगड़े की खबर फैलायी है। खबरें आयी थीं कि फरहान और आदित्य रॉय कपूर के बीच श्रद्धा कपूर को लेकर झगड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि फरहान और श्रद्धा कपूर के बीच करीबी बढ़ी है। लेकिन विशेष फिल्मस की तीसवीं वर्षगाठ के मौके पर आदित्‍य और श्रद्धा करीब आए हैं जिसे लेकर फरहान नाराज हो गए और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। हालांकि कार्यक्रम के दिन श्रद्धा को फरहान के घर के बाहर देखा गया था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह दोनों के बीच सुलह करने गयी थीं। हालांकि फरहान ने कल रात करण जौहर के घर के बाहर ली गई तस्वीर जारी कर ये साफ कर दिया कि दोनों के बीच कुछ नहीं हुआ ये महज खैयाली पुलाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें