स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे
निर्माता ने फिल्म को लेकर कही ये बात
फिल्म को लेकर निर्माता सुनील जैन ने इस मौके पर कहा, "ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले निडर समाज सुधारक थे, जिन्होंने जाति और लैंगिक असमानता जैसी गहरी जड़ों वाली बुराइयों को चुनौती दी। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा के लिए अथक संघर्ष किया। यह फिल्म उनकी असाधारण विरासत को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।"
जातिगत भेदभाव और लैंगिक असमानता पर आधारित फिल्म
'फुले' का निर्माण डांसिंग शिवा फिल्म्स और किंग्समेन प्रोडक्शंस ने किया है, जबकि इसका थिएट्रिकल रिलीज जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है, जिसमें प्रतीक गांधी ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले की भूमिका में हैं। फिल्म में जातिगत भेदभाव और लैंगिक असमानता के खिलाफ उनके संघर्ष को प्रभावशाली तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है।