फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: शमा सिकंदर का बोल्ड अवतार और ग्लैम करती दिखीं जैस्मीन भसीन, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 10 Sep 2022 09:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शमा सिकंदर, जैस्मीन भसीन - फोटो : insta
मनोरंजन की हलचल भरी दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है, जिसे जुड़ी अपडेट्स सामने आती ही रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक, अभिनय की दुनिया के सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी तक से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। फैंस भी अपने चहेते सितारों के बारे में जानने की काफी एक्साइटेड रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं, आज किस सेलिब्रिटी के द्वारा क्या अपडेट दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव  रहती हैं और शमा आए दिन अपनी सिजलिंग तस्वीरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी हर पोस्ट से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वह हद से ज्यादा  बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में तेज हवाओं के बीच फोटोशूट करवाते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
जैस्मीन भसीन - फोटो : insta
अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने आज ग्लैमरस अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को रिवलिंग टॉप में शोख अदाओं के साथ पोज करते देखा जा सकता है। ग्लॉसी मेकअप के साथ जैस्मीन बेहद हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कैप्शन मत देखो, मुझे देखो'।

4 of 11
हरनाज संधू - फोटो : insta
मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू इस समय न्यूयॉर्क फैशन वीक में शिरकत करने गई हुई हैं। जहां से उन्होंने अपनी स्टनिंग लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में कार में पोज करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने ओपन हेयर और ब्लैक ग्लासेस के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

5 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : insta
अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी से लेकर प्रोफेशनल जिदंगी तक की अपडेट्स साझा करती रहती हैं। इस समय रानी चटर्जी अपनी आगामी फिल्म "गैंगस्टर इन बिहार" को लेकर चर्चा में हैं। आज एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें  शेयर की हैं, जिनमें उन्हें ब्लैक सूट में त्रिशूल पकड़े देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
दीया मिर्जा - फोटो : insta
एक्ट्रेस दीया मिर्जा आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं, वह एक्सर अपनी स्टनिंग तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अनारकली स्टाइल सूट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। खुले बाल, माथे पर बिंदी और लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वह अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। इस समय एक्ट्रेस स्पेन में छुट्टियां बिता रही हैं। जहां से से उन्हें व्हाइट कलर की लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस में सिजलिंग अवतार में पोज करती नजर आ रही हैं।

8 of 11
गौहर खान - फोटो : insta
एक्ट्रेस गौहर खान भी अन्य सितारों की तरह ओटीटी का रुख कर चुकी हैं। इस समय वह अपनी आगामी सीरीज 'शिक्षा मंडल' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 15 सितंबर को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाली है। आज एक्ट्रेस ने अपने प्रमोशनल इवेंट के फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उन्हें गुलाबी रंग के आउटफिट में पोज करते देखा जा सकता है।

9 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट लेती हैं। इस समय वह अपनी फिल्म बबली  बाउंसर को लेकर चर्चा में हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट की कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा की हैं।

10 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta
टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों के जरिए जिंदगी के निजी पल साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें खिड़की के पास टकटकी लगाए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : insta
 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइनों में शुमार रही करिश्मा कपूर अब फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  लेटेस्ट तस्वीर में करिश्मा पर्पल कलर की डीप नेक ड्रेस में नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ गले में कौड़ी का बना हुआ नेकपीस और गोल्डन चेन के साथ लुक को कंप्लीट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें