इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में लिखा, इनकमिंग कॉल...फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। सिद्धांत ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा- रोमांच शुरू होने वाला है ... सभी फोन बजने लगेंगे क्योंकि फोन भूत ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। वहीं ईशान ने भी पोस्टर साझा किया है। बता दें कि पोस्टर में तीनों अलग लुक में नजर आ रहे हैं।
कौन-कौन आएगा नजर
इस फिल्म में पहली बार कटरीना, सिद्धांत और ईशान खट्टर की तिकड़ी ऑडियंस को देखने को मिलने वाली है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, तो वहीं इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के अलावा कटरीना जल्द ही एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आएंगी।