बॉलीवुड के निर्देशक अनुभव सिन्हा को लगता है कि देश में चुनाव की तारीखें करीब आने के साथ ही कुछ लोग धार्मिक मुद्दों को धार देने लगते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मुल्क' की सफलता का आनंद ले रहे सिन्हा ने मीडिया के समक्ष यह बात कही।
सिन्हा का मानना है कि जिस दिन आम नागरिकों को एहसास होगा कि कुछ लोग धार्मिक भावनाओं या मुद्दों की आड़ में उनकी भावनाओं से खेल रहे हैं, उस दिन सब कुछ सुलझ जाएगा।
उन्होंने कहा, 'देश में चुनाव की तारीखें करीब आते ही लोग धर्म के मुद्दे उठाने शुरू करते हैं।' जबकि फिल्म के लिए मिली सबसे बड़ी प्रशंसा के बारे में पूछे जाने पर ऋषि कपूर ने कहा, 'कई लोगों ने मुझे बताया कि इस फिल्म को स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच मुफ्त में दिखाना आवश्यक है, इसलिए इससे बड़ी प्रशंसा क्या हो सकती है।'