फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 'काबिल' स्टार ऋतिक रोशन को मिला निकनेम Da Shuai, जानें क्या है मतलब

Thu, 30 May 2019 06:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काबिल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
2017 में ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'काबिल' रिलीज हुई थी। भारत में फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी। ऐसे में अब फिल्म चीन में रिलीज होने को तैयार है। रिलीजिंग से पहले चीन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसके बाद वहां के लोगों ने ऋतिक रोशन को एक नया नाम दिया है। 
विज्ञापन

Hrithik Roshan
बता दें कि ऋतिक को भारत में 'ग्रीक गॉड' भी कहा जाता है। लेकिन चीन के लोग अब ऋतिक रोशन को 'डा शुआई' (Da Shuai) बुला रहे हैं। दरअसल यह एक मेंडरीन भाषा का शब्द
है जिसमें वहां के लोग ऋतिक की तारीफ कर रहे हैं।

hrithik roshan
दरअसल मेंडरीन भाषा में डा शुआई का मतलब होता है 'बहुत सुंदर'। यानी ऋतिक को चीन में भी फैंस से प्यार मिलना शुरू हो गया है। वहीं एक और रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक को उनके नए फैंस ने भी मेल भेजने शुरू कर दिए हैं।

Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन की अगली फिल्म सुपर 30 है। इस फिल्म में ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म से जुड़े कुछ फोटोज सामने आ चुके हैं। पोस्टर्स से ऋतिक ने काफी वाहवाही लूटी थी।

yami gautam
वहीं काबिल स्टार यामी गौतम की बात करें तो वो आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म बाला में नजर आएंगी।
विज्ञापन

kaabil
गौरतलब है कि बॉलीवुड में काबिल के साथ ही शाहरुख की फिल्म रईस रिलीज हुई थी। बावजूद इसके ऋतिक की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी फिल्म ने करीब 103 करोड़ रुपए की कमाई की थी। काबिल का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और चीन में फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें