लॉस एंजेल्स में प्रियंका चोपड़ा के दोस्त उनके गानों पर झूम रहे हैं। दरअसल वे दोहरा जश्न मना रही हैं। एक तो उनकी फिल्म 'बर्फी' को अच्छी ओपनिंग मिली है और साथ ही बतौर सिंगर उनका पहला म्यूजिक अलबम भी लांच हो रहा है।
प्रियंका अपने अलबम की लांचिंग के लिए इन दिनों लॉस एंजेल्स में हैं और वहां जम कर पार्टी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका लॉस एंजेल्स पहुंचते ही पार्टी मोड में आ गयी थीं। उन्होंने वही अपने कुछ करीबी दोस्त को बुलाया और एलबम से जुड़े लोगों को बुलाया और अपने बिजी शेडयूल में से वक्त निकाल कर एक शानदार पार्टी थी।
खबर है कि प्रियंका ने लॉस एंजेल्स के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में पार्टी की। जहां प्रियंका के गानों पर सभी जम कर नाचे। और सभी मस्ती करने में इस कदर लीन हो गये कि पार्टी सुबह के पांच बजे तक चलती रही।
वैसे प्रियंका वाकई आपको लंबे समय के बाद कामयाबी मिली है तो वाकई मस्ती का यह मौका आपको गवाना नहीं चाहिए।