क्या 'पेद्दी' के लिए शुभ रहा शनिवार?
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 'पेद्दी' ने दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। मगर शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। फिल्म का 17वें दिन का कलेक्शन अब तक 1 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 230.76 रुपये हो चुका है।
'पेद्दी' की अब तक की कमाई
- रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून 2026 को रिलीज हुई थी।
- सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पहले हफ्ते फिल्म ने 193.55 करोड़ की कमाई की।
- दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसने दूसरे हफ्ते 34.45 करोड़ की रकम जुटाई।
- अब तीसरे हफ्ते शुक्रवार और शनिवार मिलाकर फिल्म ने 2.76 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
- अब फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 230.76 रुपये हो चुका है।
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : X
16वें दिन कितना रहा 'है जवानी तो इश्क होना है' का कारोबार?
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' शुरू से ही धीमी कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पचास करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने जहां शुक्रवार को सिर्फ 40 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 33 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई।
इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 50.13 करोड़ रुपये हो चुका है।
'है जवानी तो इश्क होना है' की अब तक की कमाई
- वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज हुई थी।
- सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पहले हफ्ते में यह फिल्म मात्र 37.70 करोड़ की कमाई ही कर सकी।
- दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और यह मात्र 11.70 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई।
- अब तीसरे हफ्ते शुक्रवार और शनिवार मिलाकर फिल्म ने 73 लाख रुपये ही कमाए हैं।
- अब तक 16 दिनों में 'है जवानी तो इश्क होना है' ने कुल 50.03 करोड़ रुपये कमा लिए है।