फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangram Singh: ‘मुझसे पूछ लें कि क्या यह सच है?’, निकिता रावल संग डेटिंग की अफवाहों पर संग्राम ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 16 Sep 2025 10:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Payal Rohatgi Husband Sangram Singh: हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पायल रोहतगी के पति और रेसलर से एक्टर बने संग्राम सिंह निकिता रावल को डेट कर रहे हैं। इस खबर को लेकर निकिता रावल ने अपना पक्ष अमर उजाला के जरिए साझा किया। अब संग्राम सिंह का बयान भी डेटिंग की खबरों को लेकर सामने आ गया है। 

विज्ञापन
संग्राम सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ sangramsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में जब रेसलर से एक्टर बने संग्राम सिंह ने निकिता रावल के साथ डेटिंग की अफवाह वाली खबर को पढ़ा तो वह हैरान रह गए। संग्राम को यह खबर सुनकर झटका लगा है। इस पूरे मुद्दे पर संग्राम सिंह ने खुलकर बात की है।  

विज्ञापन


निकिता रावल से सिर्फ शो के सिलसिले में मिले संग्राम 
डेटिंग की अफवाहों पर संग्राम सिंह कहते हैं, ‘मुझे कुछ वक्त पहले निकिता रावल के शो में बुलाया गया जो 6 एपिसोड का था। जहां मैं एक ही बार जज बनकर गया था। उन्होंने एक रील भी बनाई। हम 3 से 4 बार अपनी टीम से साथ उनके दूसरे शो के सिलसिले में ही मिले हैं। वो मुझे सर कहकर बुलाती हैं और मैं भी उन्हें 'जी' कहकर बुलाता हूं। मैं उन्हें ज्यादा जानता नहीं हूं।’  

संग्राम बोले- फालतू की बातों पर ध्यान नहीं देता हूं
संग्राम सिंह आगे कहते हैं, ‘मैं सबके साथ प्यार और सम्मान से बात करता हूं। मैं बहुत हैरान हूं कि मीडिया में बेसिर पैर की अफवाहें बिना किसी कंफर्मेशन के बड़े-बड़े प्लेटफार्म पर लग रही है। एक बार मुझसे तो पूछ लें कि क्या यह सच है? मैं इन फालतू बातों पर ध्यान नहीं देता हूं। मैं समाज के लिए कुछ करना चाहता हूं। मैं दुनिया में अपनी विरासत छोड़ना चाहता हूं। इस समय मैं MMA 2 के मैच की तैयारी में बहुत व्यस्त हूं, यह मैच दिसंबर में होने वाला है।’ 
विज्ञापन


तलाक की खबरें पढ़कर भी दुख हुआ  
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए संग्राम सिंह कहते हैं, ‘हाल ही मेरे तलाक पर भी ऐसे खबरें आईं जिसे पढ़कर दुख हुआ। मैं हमेशा इन लोगों का सॉफ्ट टारगेट रहता हूं। मैं यही कहूंगा कि ऐसी कोई खबर बिना मेरी परमिशन के ना छापे। मेरे काम को देखें। मैं बहुत ही जल्द एक बड़ी फिल्म के दिखाई दूंगा। आखिरी में मैं किसी भी एक्ट्रेस के साथ अफवाहों की खबरों का खंडन करता हूं।’  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें