इस श्रेणी में मिला नामांकन
डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डीजीए) ने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए पायल कपाड़िया को आगामी 2025 पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया है। पायल को पहली बार निर्देशक श्रेणी में यह नामांकन मिला है। डीजीए अवॉर्ड्स में नामांकन की खबर ऐसे वक्त आई है, जब कुछ दिन पहले ही कपाड़िया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - मोशन पिक्चर का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने से रह गईं।
यह खबर भी पढ़ें:
OTT 2025: साल 2025 में एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी ये वेब सीरीज, जानें कब और कहां होंगी स्ट्रीम
इनसे होगा मुकाबला
अमेरिकी मोशन पिक्चर इंडस्ट्री और विदेशों में फिल्म और टीवी निर्देशकों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक मनोरंजन गिल्ड डीजीए बुधवार रात 8 जनवरी को नामांकन की घोषणा की। पायल का मुकाबला इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त हस्तियों से होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में अन्य नामांकित शख्सियतों में 'माई ओल्ड ऐस' के लिए मेगन पार्क, 'निकेल बॉयज' के लिए रेमेल रॉस, 'आर्मंड' के लिए हाफडान उल्मन टांडेल और 'Didi'के लिए सीन वांग शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Qamar Jalalabadi: 7 साल की उम्र में लिखने लगे थे कविता, नूरजहां से लेकर लता मंगेशकर तक ने गाए जलालाबादी के गीत