बता दें कि, पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए पायल घोष ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया जिससे वो असहज हो गई थीं।
उन्होंने दावा किया कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई अभिनेत्रियां उनके साथ सहज हैं। अपना नाम आने के बाद ऋचा चड्ढा ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है और पायल घोष को लीगल नोटिस भेजा है।