फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस सुपरस्टार ने कहा- 'मां के बारे में ऐसी बातें सुनने से पहले मैं मर क्यों नहीं गया'

Fri, 20 Apr 2018 08:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन कल्याण
साउथ इंडियन फिल्म इंडिस्ट्री में श्री रेड्डी और पवन कल्याण के बीच चल रहा विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पवन कल्याण ने मीडिया और श्री रेड्डी को आड़े हाथों लेते हुए अपनी ट्विटर अकाउंड पर कई ट्वीट्स किए हैं। उन्होंने लिखा है कि वह अपनी मां की बेइज्जती होने से रोक नहीं सके, जिसके लिए वह बहुत शर्मिंदा हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sri reddy
बता दें कि पवन कल्याण ने श्री रेड्डी को यौन शोषण के खिलाफ पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी, जिसके बाद श्री रेड्डी भड़क गई थीं और पवन को अपशब्द कहे थे। इस पर जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन ने कहा- किसी पार्टी का नेता या एक्टर होने से पहले मैं एक मां का बेटा हूं।
विज्ञापन

3 of 5
pawan kalyan - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा- एक बेटे के तौर पर यदि मैं अपनी मां के सम्मान को नहीं बचा पाता हूं तो मुझे जीने का अधिकार नहीं है, मुझे मर जाना चाहिए। पवन ने मीडिया को भी लताड़ा और मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे क्यों श्री रेड्डी के शब्दों को बार-बार टीवी पर प्रसारित कर रहे हैं। 
 

 

4 of 5
pawan kalyan
पवन ने लिखा- क्या सिर्फ पवन कल्याण और उसकी बूढ़ी कमजोर मां ही इन भद्दी गालियों का बार-बार टीवी पर टेलीकास्ट डिजर्व करती है? मेरी मां को इस तरह का विशेष ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है? पवन ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें एक टीवी चैनल की एंकर यह कह रही है कि टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी चुड़ैलें और दलाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sri reddy
गौरतलब है कि श्री रेड्डी ने कुछ समय पहले कास्टिंग काउच के विरोध में टॉपलेस होकर बीच सड़क प्रदर्शन किया था। एक्ट्रेस के इस तरह से प्रोटेस्ट करने पर तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था। इसके बाद इंडस्ट्री में किसी ने भी उनके साथ काम न करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें