पवन कल्याण की सुपरहिट फिल्म 'कैमरामैन गंगाथो रामबाबू' अपने जमाने की सुपर हिट फिल्म है। साल 2012 में यह फिल्म पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के नंदयाला थिएटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस फिल्म को दोबारा थिएटर्स में स्क्रीनिंग के लिए लगाया गया तब पवन कल्याण के अति उत्साहित फैंस ने सिनेमाघर के अंदर आग जला कर डांस करने लगे।