फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: शॉर्ट ड्रेस में अंकिता ने लगाया ग्लैमर का तड़का, स्माइल पर कुर्बान हुए फैंस

Thu, 25 Aug 2022 05:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से प्रसिद्ध हुईं अंकिता ने आज अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से प्रसिद्ध हुई अंकिता अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका दिल चुरा लेती हैं। उनकी एक स्माइल पर सब कुर्बान रहते हैं। सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहने वाली अंकिता अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में आज अभिनेत्री ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक बार फिर अंकिता कैमरा के सामने ग्लैमर का तड़का लगाती दिख रही हैं।   

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में ब्लैक कलर की छोटी सी वन पीस ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस छोटे से वन पीस में अंकिता कहर ढाती नजर आ रही हैं। खुले बालों, बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने अंकिता इन तस्वीरों में हमेशा की तरह बहुत सुंदर गल रही हैं। अभिनेत्री के इस लुक को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। जिसका पता उनके फैंस की प्रतिक्रियाओं को देखकर लगाया जा सकता है।  

हमेशा की तरह फैंस अंकिता की इन तस्वीरों पर भी जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। जहां कोई उन्हें खूबसूरत बता रहा है, तो कोई उनकी हॉटनेस के तारीफों के पुल बांध रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'खूबसूरत।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत खूब मैम।' वहीं बहुत से यूजर्स उनकी तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

अंकिता ने इससे पहले भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें अभिनेत्री ने ग्रीन कलर की शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस पहन रखी थी। इन तस्वीरों में अभिनेत्री की परफेक्ट फिगर देखने लायक लग रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के अलावा वह बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत की फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' में भी अहम किरदार में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री इन दिनों बड़े पर्दे से दूर अपना पारिवारिक जीवन बिता रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें