फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paurashpur 2 Teaser: 'पौरषपुर 2' में हुई शर्लिन चोपड़ा की एंट्री, एलान वीडियो से ही बढ़ा दिया फैंस का बज

Mon, 26 Jun 2023 05:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पौरषपुर 2' में शर्लिन चोपड़ा की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 
 
विज्ञापन
पौरषपुर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'पौरषपुर' जबर्दस्त सुर्खियों में रही थी। सीरीज में अन्नू कपूर और शिल्पा शिंदे पर फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स पर खूब बवाल मचा था। वहीं, अब तीन वर्ष बाद इसका दूसरा सीजन 'पौरषपुर-2' धमाल मचाने को तैयार है। 'पौरषपुर सीजन-2' में बोल्ड डीवा शर्लिन चोपड़ा की एंट्री हुई है, जिससे साफ हो रहा है कि दूसरा पार्ट पहले सीजन से भी ज्यादा चर्चाओं में रहने वाला है। साथ ही इसके इंटीमेंट सीन्स पर और ज्यादा बवाल मचने की उम्मीद है। सीरीज का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें शर्लिन चोपड़ा अपनी अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें तेज करती नजर आ रही हैं। 

'पौरषपुर-2' में शर्लिन चोपड़ा की एंट्री

'पौरषपुर-2' की कहानी भी रोमांस, मोहब्बत, जुनून, ख्वाहिशों और प्रतिशोध पर आधारित होने वाली है। आल्ट की इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन में नए चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। शो का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें शर्लिन चोपड़ा का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। वीडियो में शर्लिन किसी राजकुमारी सी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' की एडवांस बुकिंग शुरू, 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म
 

एलान से बढ़ाया फैंस का उत्साह

टीजर वीडियो में शर्लिन चोपड़ा को कहते सुना जा रहा है, 'आ गया वह लम्हा, जिसका आप सबको बेसब्री से इंतजार था। मैं शर्लिन चोपड़ा आ रही हूं, आप सभी के दिलों पर राज करने के लिए, पौरषपुर सीजन 2 में। तैयार हो जाइए, रोमांस, मोहब्बत, जुनून, ख्वाहिशों और प्रतिशोध से भरी कहानी में शामिल होने के लिए। देखते रहिए आल्ट ओटीटी मेरे जलवों का दीदार करने के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Fighter First Look Poster: 'फाइटर' से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

पहले सीजन पर मचा था बवाल

'पौरषपुर-2' के टीजर को जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, 'हुस्न की रानी शर्लिन चोपड़ा आ गई हैं आपके दिलों पर करने राज। मोहब्बत, जुनून और प्रतिशोध की है यह कहानी। पौरषपुर-2 आ रहा है जल्द आल्ट पर।' 'पौरषपुर' की बात करें तो उसमें शिल्पा शिंदे, रानी मीरावती की भूमिका में नजर आई थीं। वहीं, अन्नू कपूर ने एक ऐसे राजा का किरदार निभाया था, जो हुस्न के प्रति काफी ज्यादा आकर्षित होता है। इसमें एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन फिल्माए गए थे, जिसे लेकर खूब बवाल मचा था। पहला पार्ट वर्ष 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुआ था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें