ट्विटर पर यूजर्स ने पठान को बताया सुपर एक्शन फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म पठान पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'जॉन और दीपिका ने भी फिल्म में अच्छा काम किया है। फिल्म में कई सरप्राइज और ट्विस्ट हैं।' दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह फिल्म एक विजुअल ट्रीट है। शाहरुख खान ने अब तक का सबसे अच्छा काम किया है। जॉन और दीपिका भी शानदार हैं। कैमियो भी सरप्राइज है और अविश्वसनीय क्लाइमेक्स है। स्पाई की दुनिया धमाकेदार है।'
आगे एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पठान का पहला रिव्यू, यह फिल्म एक सिनेमैटिक जॉय और विजुअल डिलाइट है। हाल के दिनों में यह शाहरुख खान की सबसे अच्छी एक्टिंग है। जॉन और दीपिका ने भी जबर्दस्त काम किया है। कैमियो आपको हैरान कर देंगे। पठान का क्लाइमैक्स भी बेहतरीन है। स्पाई यूनिवर्स की यह लाजवाब फिल्म है।'
वहीं एक विदेशी यूजर ने लिखा, चार साल बाद शाहरुख की कोई फिल्म... थियेटर खचाखच भरा हुआ है! साथ ही देखने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि स्पॉइलर न दें, क्योंकि यह एक थ्रिलर है!
फिल्म समीक्षकों ने भी शाहरुख खान के कमबैक का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने फिल्म को सुपरहिट बताया है।