फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: पठान के तेलुगू ट्रेलर पर राम चरण ने टीम को दी बधाई, तारीफों के पुल भी बांधे

Wed, 11 Jan 2023 07:33 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पठान फिल्म का ट्रेलर तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है। इसे लेकर तेलुगू सुपरस्टार राम चरण ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने पठान फिल्म को तेलुगू में डब करने को लेकर ट्वीट किया और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Ram Charan-Pathaan trailer - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार राम चरण ने पठान फिल्म के ट्रेलर रिलीज और फिल्म को तेलुगू भाषा में डब करने पर ट्वीट किया। उन्होंने पठान फिल्म की सराहना की। राम चरण ने कहा कि शाहरुख खान के एक्शन सीन देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं, जिन्हें भारतीय सिनेमा में पहली बार शूट किया गया। 

विज्ञापन


राम चरण ने दी पूरी टीम को बधाई
दरअसल, आज पठान फिल्म का ट्रेलर तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया, जिसके बाद चारों तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है। पठान फिल्म के ट्रेलर को लेकर तेलुगू सुपरस्टार राम चरण ने भी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने पठान फिल्म के तेलुगू में डब करने को लेकर ट्वीट किया और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।। साथ ही, शाहरुख खान द्वारा किए गए एक्शन को लेकर भी उत्सुकता जाहिर की।
 

यह भी पढ़ें- इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेटर के साथ रहे अफेयर
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलुगु में भी रिलीज होगी पठान
पठान फिल्म को भारत में अभी तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें हिंदी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं।
 

यह भी पढ़ें- बॉडीकॉन ड्रेस में दिखा जाह्नवी का सिजलिंग अवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें