शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख ने पठान में अपने दमदार एक्शन सीन के जरिए खूब वाहवाही लूटी है। शाहरुख की पठान सिनेमाघरों में छा गई थी, लोगों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि शाहरुख के कई फैंस ने फिल्म को सिनेमाघरों में दो-दो बार देखा है। लेकिन क्या आपको पता है कि शूटिंग के दौरान एक्शन सीक्वेंस को शूट करते वक्त अभिनेता को गंभीर चोटों का भी सामना करना पड़ा है।
इतनी इंजरी हुईं
रोमांस किंग शाहरुख खान ने इस फिल्म में अपना दम दिखाया है। यही वजह है कि कई बार एक्शन शूटिंग के दौरान उनको चोट भी लगी है। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा किया था। फिल्म 'दिलवाले' की रिलीज के दौरान शाहरुख रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान खुलासा हुआ था कि सिर से लेकर पैर तक शाहरुख खान इंजरी झेल चुके हैं। चोटों की वजह से सात बार किंग खान की सर्जरी हो चुकी है। उनका घुटना टूटा हुआ है, शोल्डर हिला है, पीठ में चोट लग चुकी है, यहां तक की पैर की अंगुलियों में भी शाहरुख को इंजरी हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें- Jawan: ईद के मौके पर आएगा शाहरुख खान की 'जवान' का टीजर? यहां जानें पूरी डिटेल
पठान का कलेक्शन
इन सबके बावजूद शाहरुख खान अपनी फिल्मों में 100 प्रतिशत देते हैं। पठान फिल्म इस बात का सबूत है। बता दें कि अभिनेता की फिल्म की सिनेमाघरों में खूब धूम रही है। इस फिल्म ने विदेश तक में अपना परचम लहराया है। पठान के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 543 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड शाहरुख खान की 'पठान' 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है।