निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' पहले दिन से दर्शकों को लुभा रही थी। फैंस जहां एक तरफ अपने पसंदीदा हीरो शाहरुख खान को पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे, वहीं दूसरी तरफ उनका मन और ज्यादा क्रेजी किंग खान को एक्शन करते देखने के लिए हो रहा था। अब यही एक्शन से लबरेज फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'पठान' अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली 22 मार्च से दर्शकों को देखने को मिलेगी।
Salman Khan: धमकियों से नहीं डरते 'भाईजान', सलमान खान को कड़ी सुरक्षा पर भी एतराज! बोले- जो होना है होगा
पिछले कुछ दिनों से चल रही खबरों में जैसा वादा किया गया था कि अमेजन प्राइम वीडियो बहुत जल्द 'पठान' की ओटीटी रिलीज का एलान करेगा, वैसा हुआ भी। आज प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर साझा कर इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। प्राइम वीडियो ने लिखा, 'हमें मौसम बिगड़ने का एहसास हो रहा है। पठान, 22 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में।' इस एलान के होते ही फैंस बहुत एक्साइटेड गए हैं। सभी खुशी से पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
'पठान' के बारे में बात करें तो, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी इंडियन स्पेशल एजेंट पठान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिम (जॉन अब्राहम) से देश की रक्षा करने के लिए जी-जान लगा देता है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है, जिसने इसका मजा दोगुना कर दिया है।
Kirron Kher: कोरोना की चपेट में आईं किरण खेर, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी