फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल

Wed, 25 Jan 2023 09:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pathaan Movie Live Updates: शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म के लिए सुबह से ही थिएटर में जुटे हुए हैं। बवाल के मद्देनजर थिएटरों के बाहर और अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस फिल्म से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां बने रहिए...
विज्ञापन
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। यही वजह है कि मुंबई में सिनेमाघरों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

इंदौर में विरोध

पठान को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन हालांकि इंदौर में सपना संगीता टॉकीज के सामने एक हिंदू संगठन द्वारा बड़े पैमाने पर फिल्म का विरोध किया गया है। विरोध के बाद सुबह 9 बजे का शो रद्द कर दिया गया है।  


 

शो रुकवाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सिनेमाघर के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने के लिए पहुंचे हैं।

मुंबई में फैंस कर रहे सेलिब्रेट

‘पठान’ की रिलीज एसआरके के फैंस के लिए एक सेलिब्रेशन से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ढोल और नगाड़ों के साथ मुंबई के गेयटी गैलेक्सी के बाहर इकट्ठा हुए और जमकर जश्न मनाया। 
 

पहले दिन पार होगा 50 करोड़ का आंकड़ा!

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' का ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म की बंपर ओपनिंग भी बताई जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट ने पठान के कलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पठान पहले दिन ही 50 करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा पार  कर लेगी।

पठान के रंग में रंगा कोलकाता

कोलकाता शहर में फैंस में पठान का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शहर में थिएटर के बाहर किंग खान के पोस्टर लगाए गए हैं। हर तरफ ढोल नगाड़े की गूंज सुनाई दे रही है।

लीक हो गई पठान

पठान को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पठान के  लीक होने की खबर आ रही है।  रिपोर्ट के अनुसार कुछ वेबसाइटों ने रिलीज से पहले शाहरुख खान की 'पठान' को लीक कर दिया है। उन वेबसाइट्स पर पठान का  का एचडी प्रिंट बताया जा रहा है।

केआरके ने भी की तारीफ

क्रिटिक्स कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) ने भी 'पठान' की तारीफ में कसीदे गढ़ दिए हैं। केआरके ने अपने  लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, 'इंटरवल तक मैं पठान फिल्म को देख चुका हूं। यह आग है, शानदार है और फुल ऑफ एंटरटेनमेंट है। पहले हाफ तक मैं इस फिल्म को 4 रेटिंग देता हूं

अनिल कपूर ने की तारीफ

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी शाहरुख खान की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी क्रम में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की सफलता की कामना की। अनिल कपूर ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'पठान सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक भावना है।'

पठान से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नाराज

रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमेय खोपकर ने कहा कि पठान फिल्म से समस्या नहीं है। लेकिन इस फिल्म के चक्कर में मराठी फिल्मों को थियेटर्स में जगह नहीं मिल रही है। अगर यह समस्या सही नहीं हुई तो फिर वह विरोध शुरू करेंगे।

आलिया भट्ट भी एक्साइटेड

अनिल कपूर के बाद आलिया भट्ट ने भी पठान के समर्थन में पोस्ट किया है। उन्होंने स्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि वह कभी भी किसी फिल्म के लिए इतनी एक्साइटेड नहीं हुई हैं जितनी ‘पठान’ के लिए हैं।

'पठान' को मिला जोया का साथ

'पठान' को सपोर्ट करने के लिए कटरीना कैफ यानी टाइगर की जोया ने अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया पर नोट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए वह अपने दोस्त 'पठान' को 'ऑल द बेस्ट' कह रही हैं।

अनुराग कश्यप ने किया 'पठान' का गुणगान

बॉलीवुड के कई सितारे 'पठान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे थें। इसमें फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी शामिल हुए। अनुराग कश्यप भी एक फैन की तरह ही गेयटी गैलेक्सी थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला शो देखने पहुंचे थे और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। थिएटर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने 'पठान' फिल्म का गुणगान किया। अनुराग कश्यप ने कहा कि शाहरुख खान इतना हसीन और इतना सुंदर पहले कभी नहीं लगा तो हम देखने आए। दिल खुश हो गया और फिल्म में इतना खतरनाक एक्शन है। शाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है। मुझे नहीं लगता है कि इस तरह का एक्शन उन्होंने पहले कभी किया है।

कमल हासन ने दी 'पठान' को बधाई

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने आज रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' के लिए अपना समर्थन दिखाया है। सुपरस्टार ने ट्वीट कर फिल्म को लेकर खुशी जताई है और इसके साथ ही शाहरुख खान को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

करण जौहर ने की 'पठान' की तारीफ

करण जौहर ने अपने दोस्त शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तारीफ में इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें