फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'धुरविरोधी' युवक फिल्म देखकर बना 'पठान' का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो

Wed, 01 Feb 2023 04:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बायकॉट बॉलीवुड’ और ’बायकॉट पठान’ की मुहिम सुपर फ्लॉप होती हुई दिखाई दे रही है। एक तरफ फिल्म का विरोध हो रहा है तो दूसरी तरफ रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और इसकी धुआंधार कमाई जारी है। इस बीच पटना के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फिल्म पठान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' को देश ही नहीं, विदेश में भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख को एक्शन अवतार में देख फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं। रिलीज के बाद से ही 'पठान' कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब भी फिल्म का विरोध जारी है। सोशल मीडिया पर बिहार की राजधानी पटना के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो आया तो विरोध करने था, लेकिन फिल्म देखकर पठान का दीवाना हो गया।

विज्ञापन

इस युवक के बयान को खुद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद देखते ही देखते कई हस्तियों ने पटना के युवक के बयान को शेयर करना शुरू कर दिया और यह वायरल हो गया। लड़के का नाम है इरफान और दोस्त उसे ‘विरोधजीवी’ बुलाते हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान सैयद इरफान अहमद ने बताया कि विरोध करना मेरी आदत है। घर में भी विरोध करता रहता हूं। फिल्म पठान का भी विरोध करने सिनेमा हॉल के बाहर गया था, लेकिन दोस्तों ने जबरदस्ती फिल्म दिखा दी। फिल्म देखने के बाद बहुत अच्छा लगा। फिल्म देखकर बाहर निकला तो मीडिया वालों ने फिल्म के बारे में पूछा। मैंने जो जवाब दिया, वह अब वायरल हो गया।
विज्ञापन

इरफान ने आगे बताया कि जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो घर पर पिताजी ने जमकर उनकी पिटाई की। जितनी पिटाई फिल्म में शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम की नहीं की होगी, उतनी पिटाई मेरी हो गई। इसके बावजूद इरफान विरोध करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां तेज! मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दुल्हन बनेंगी अभिनेत्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें