सोशल मीडिया पर वायरल होता यह वीडियो दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तनी’ का है। इस वीडियो को एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, 'ये सच है कि हर धर्म ने एक रंग को चुन लिया है पर रंग का तो कोई धर्म नहीं होता। इंसान का मन जरूर काला हो जाता है, जब उसे हर रंग में भी धर्म नहीं होता।' ‘बाजीराव मस्तनी’ की इस क्लिप में दीपिका यही डायलॉग बोल रही हैं और इसके आगे कहती हैं, 'दुर्गा की मूर्ति को सजाते वक्त हरे रंग का चूड़ा, हरे रंग की शॉल और हरी चोली पहनाते हैं, दरगाह में बड़े-बड़े पीर फकीरों की मजार पर केसरिया रंग की चादर चढ़ाते हैं, तब तो रंग का ख्याल नहीं आता।'
Vivek Agnihotri: 'हिंदू कभी मरे नहीं, यह साबित करो', अनुराग कश्यप के रिसर्च वाले सवाल पर विवेक का करारा जवाब
दीपिका के इस क्लिप पर लोग भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को 'पठान' के गाने में दीपिका का बिकिनी लुक पसंद नहीं आ रहा है, तो कुछ इसके विरोध की वजह समझ नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि दीपिका पहले भी पर्दे पर भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ चुकी हैं, ऐसे में अब ये बवाल होना उनकी समझ से परे है। इसी तरह गाने का विरोध भी लोग खुलकर कर रहे हैं और अभिनेत्री के सेंसुअस मूव्स और रिवीलिंग कपड़ों पर आपत्ति जता रहे हैं।
बिकिनी पर बवाल: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग