इस सेशन में सुपरस्टार ने पठान से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन उनमें एक सवाल सबसे खास रहा। एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से पठान के ट्रेलर के बारे में पूछते हुए लिखा, "पठान ट्रेलर रिलीज क्यों नहीं कर रहे? इस पर शाहरुख ने मजेदार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हा हा मेरी मर्जी !! "जब आएगा तब आएगा।" इसके अलावा एक यूजर ने शाहरुख से सवाल किया कि ऐसी बॉडी बनाने में आपको कितना समय लगा? इस पर किंग खान ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '57 साल ब्रो...।' एक अन्य यूजर ने शाहरुख से पूछा कि आपने चॉपर उड़ाना कब सीखा? इस पर अभिनेता ने कहा कि साइकिल चलाने की ट्रेनिंग के साथ।
बता दें कि इस बार शाहरुख ने आस्क मी सेशन को छोटा कर दिया था क्योंकि उनके छोटे बेटे अबराम खान ने अभिनेता को फोन कर दिया। जाने से पहले, उन्होंने अपने प्रशंसकों को "मेरी क्रिसमस" और एडवांस में "हैप्पी न्यू ईयर" की भी शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, "अब जाना है... छोटा बेटा बुला रहा है। आप सभी का धन्यवाद। आपको नया साल मुबारक हो और क्रिसमस की शुभकामनाएं। सभी खुश रहें और आप सभी के जीवन के हमेशा सबसे अच्छे दिन हों...। आपका भला हो।"
गौरतलब है कि शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान वह बीच-बीच में पठान का भी प्रचार कर रहे हैं। पठान में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।