पुणे की एक पार्टी में सलमान खान ने एक अनोखा काम किया। सलमान खान ने हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री पेरिस हिल्टन को सबके सामने हार पहना दिया। यह हार सलमान खान लेकर नहीं आए थे बल्कि उन्होंने गायक मीका के गले से यह हार उतारकर हिल्टन को पहनाया।
पेरिस ने बाद में मीका और सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा सलमान खान और मीका सिंह, डायमंड के खूबसूरत खंडा नेकलेस के लिए शुक्रिया। मुझे बहुत मजा आया। इस प्यारे तोहफे के लिए धन्यवाद। मैं इसे हमेशा संभाल कर रखूंगी। मुझे अपना नया तोहफा पसंद है। एक बार फिर से शुक्रिया।