फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष के साथ डेटिंग नहीं कर रही मैं: परिणीति

Thu, 04 Oct 2012 12:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से परिणीति व उनकी फिल्मों के निर्देशक मनीष शर्मा के बारे में खबर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अचानक अब परिणीति ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है कि वह मनीष शर्मा को डेट नहीं कर रही हैं।

परिणीति ने कहा है कि यह सच है कि मनीष मेरे अच्छे दोस्त हैं, क्योंकि उन्होंने ही मुझे पहला ब्रेक दिया और आगे भी वह मुझे गाइड कर रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह फिल्म एक्ट्रेस बनने से पहले भी मनीष के साथ कई बार साथ में लंच करने जा चुकी हैं और वह उनके दोस्त हैं।

परिणीति का यह भी कहना है कि मनीष की वजह से ही परिणीति को एक्ट्रेस बनने का मौका मिला। सो, वह मनीष का बहुत सम्मान करती हैं। लेकिन दोनों में अफेयर जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


अब परिणीति आपकी बातों में कितनी सच्चाई है। यह तो आनेवाला वक्त ही बतायेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें