फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बिना ही मां बनना चाहती हैं परिणीति

Wed, 10 Apr 2013 05:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा जिन्होंने अब तक केवल दो ही फिल्में की हैं, शादी से पहले मां बनना चाहती हैं। उनके इस बयान के फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग मतलब निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हाल में पत्रकारों से बातचीत में बच्चों को गोद लेने की इच्छा जाहिर की। यही नहीं वे एक की बजाए कई बच्चों को एक साथ गोद लेना चाहती हैं।

उनसे जब यह पूछा गया कि आप शादी कब कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि अभी शादी का मत पूछिए। हां, मगर मैं मां जरूर जल्दी बनना चाहूंगी। मैं चाहूंगी कि मैं बच्चों को अडॉप्ट करूं।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा के माता पिता व्यक्तिगत तौर पर एक ऐसी संस्था चलाते हैं जिसमें वह 50 से भी अधिक बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। अब परिणीति भी अपने माता पिता के ही नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं।  
विज्ञापन


उनसे जब यह सवाल किया जाता है कि क्या वह एंजेलिना जॉली या सुष्मिता सेन से प्रभावित हैं, तो वह साफ कहती हैं कि वे अपनी मां से प्रभावित हैं।

हालांकि परिणीति ने साफ किया है कि वे शादी जरूर करेंगी लेकिन वे अनाथ बच्चों की मदद भी जरूर करना चाहती हैं। बताते चलें कि रवीना टंडन व सुष्मिता सेन ने भी कई बच्चियों को गोद लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें