फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बनेंगी 'धोनी' की साक्षी!

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वन डे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी पत्नी साक्षी का रोल परिणीति चोपड़ा को मिल सकता है। इसके लिए परिणीति चोपड़ा से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के नाम से बन रही इस फिल्म में सुशांत सिंह महेंद्र सिंह धोनी के रोल में हैं। लेकिन उनकी पत्नी की भूमिका कौन सी अभिनेत्री निभाएगी इसको लेकर लंबे समय से फैसला नहीं हो पा रहा है।

परिणीति चोपड़ा से पहले आलिया भट्टट, श्रद्धा कपूर और कीर्ति सेनन के नाम साक्षी की भूमिका के लिए चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन कोई भी नाम फाइनल नहीं हो पाया। अब फिल्म में परिणीति को फिल्म में लिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

धोनी की निजी जिंदगी को भी दिखाएगी फिल्म

मिड डे की खबर के मुताबिक, फिल्म निर्माता परिणीति को इसलिए भी फिल्म में लेना चाहते हैं क्योंकि उनके और साक्षी के व्यक्तित्व में काफी समानताएं भी हैं। परिणीति चोपड़ा 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह के साथ काम भी कर चुकी हैं।

फिल्म के निर्माताओँ को उम्मीद है कि पहले साथ-साथ फिल्म में काम कर चुके सुशांत और परिणीति फिल्म में अच्छे तालमेल के साथ काम कर सकेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म धोनी के संघर्ष को दिखाएगी साथ ही उनकी निजी जिंदगी के भी कई राज खोलेगी।

पहले फिल्म को इसी साल दशहरे पर रिलीज होना था लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने यहां तक कि फिल्म की अभिनेत्री का भी नाम फाइनल ना होने के कारण रिलीज को टाल दिया गया है। हालांकि परिणीति चोपड़ा के प्रवक्ता इन खबरों को सिर्फ अफवाह कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें