इस तस्वीर में उन्हें किनारे पर रेत में देखा जा सकता है। फोटो में वह ग्रीन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बिग्गिनी शूट।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'खूबसूरत'। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने सात आश्चर्यों के बारे में सुना था लेकिन आज मैंने अभी-अभी आठवां देखा है।'
इसके अलावा बहुत से यूजर इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि परिणिती जल्द ही फिल्म 'कोडनेम तिरंगा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करती दिखने वाली हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में परिणीति देश को दुश्मनों से बचाती दिखेंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Kareena New Car: करीना कपूर ने खरीदी न्यू ब्रांड चमचमाती कार, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल