फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: अनुष्का शर्मा के बाद लंदन के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, प्रभु भक्ति में दिखीं लीन

Fri, 02 Aug 2024 12:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुष्का शर्मा के बाद परिणीति चोपड़ा लंदन के इस्कॉन मंदिर पहुंची हैं। अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलक दिखाई है। साथ ही दिल छूने वाला नोट भी लिखा है। 
 
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। इसी कड़ी में वह भगवान का आशीर्वाद लेने वहां के इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री को भगवान कृष्ण का भजन गाते देखा गया। परिणीति ने खुद वीडियो साझा कर अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों की झलक दिखाई है। 

लंदन के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाली क्लिप शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, 'यहां लंदन में अपने भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जप करके मेरी आध्यात्मिक आत्मा को सुकून मिला।' अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। मेरे लिए इस दिन को तय करने और मेरा बनने के लिए राजीव अदातिया को धन्यवाद।'

विज्ञापन


Vedaa: 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन अब्राहम ने खोया अपना आपा, रिपोर्टर से कहा- क्या मैं आपको बेवकूफ...


प्रभु भजन में दिखीं लीन

क्लिप में, परिणीति को प्रार्थना करते, मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत करते, आध्यात्मिक विश्राम में मग्न होते और मंदिर की शांत सुंदरता की सराहना करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह गाय को खाना खिलाती और प्रभु के भजन गाती भी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Kalki 2898 AD Day 36 Collection: कल्कि 2898 एडी का जादू बरकरार, 36वें दिन भी सिनेमाघरों में डटकर खड़ी है फिल्म

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। परिणीति ने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म में गायक अमर सिंह चमकीला की पत्नी, अमरजोत कौर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें