परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू
- फोटो : insta
हार्डी संधू ने दी शुभकामनाएं
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हार्डी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में बातचीत करते थे। तब वह कहती थी कि मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है। फोन करके बधाई देने की बात पर उन्होंने कहा, 'हां मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी है।'
इसे भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: 'कॉफी विद करण 8' के पहले मेहमान होंगे किंग खान, शो में साउथ सितारों का भी लगेगा जमावड़ा
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आप के नेता ने दी थी बधाई
बता दें कि हार्डी संधू से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव और परिणीति को शादी की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। उनकी यूनियन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले। मेरी शुभकामनाएं!!!'
रेस्टोरेंट के बाहर हुए थे स्पॉट
बता दें कि राघव और परिणीति को कुछ समय पहले रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें सामने आई थीं। इसके बाद आप सांसद के बधाई वाले ट्वीट ने इस खबर पर मुहर लगा दी। वहीं अब हार्डी संधू का भी एक्ट्रेस को बधाई देना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।