फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा की मां रीना ने बेटी के मातृत्व सफर पर लिखा भावुक नोट, शेयर की बचपन की प्यारी तस्वीर

Wed, 22 Oct 2025 06:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra Mom: परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा ने आज अपनी बेटी के जन्मदिन पर उनके बचपन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही रीना ने मातृत्व सफर को लेकर एक भावुक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा-रीना चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@reenachopra.art
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा आज 22 अक्तूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति और उनके राजनेता पति राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को अपने पहले बच्चे, एक लड़के का स्वागत किया। आज परिणीति के जन्मदिन पर उनकी मां रीना ने एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हए मातृत्व सफर को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

 

रीना चोपड़ा का पोस्ट
रीना ने इंस्टाग्राम पर परिणीति के बचपन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में परिणीति साइकिल में बैठी पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ रीना ने कैप्शन में लिखा, 'वो बच्ची जो कुछ देर पहले हमारी गोद में थी, मेरी प्यारी, तुम्हारे लिए इससे बेहतर जन्मदिन और इससे बेहतर तोहफा क्या हो सकता है! तुम्हें अपनी नई भूमिका में इतनी सहजता से ढलते देखकर हमें तुम पर बहुत गर्व होता है! तुम्हारी ईमानदारी, गर्मजोशी और तुम्हारे दिल में बसा प्यार, जो इतनी उदारता से सबको दिया जाता है, हमें हर रोज हैरान करता है! जन्मदिन मुबारक हो@parineetichopraऔर हम बस यही कामना करते हैं कि आपको जिंदगी में ढेर सारी खुशियां मिलें! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

परिणीति के भाई ने किया खास पोस्ट
परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने भी उनके लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति के साथ बिताए कुछ पलों को शेयर किया और लिखा, 'हाल ही में मां बनी उस बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! लव यू दीदी। @parineetichopra।"
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा का करियर
परिणीति चोपड़ा ने 2011 में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में परिणीति ने जिंदादिल और बेबाक डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था। उनके इस अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ 'इश्कजादे' में जोया की भूमिका निभाई। जिसके के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इन फिल्मों के अलावा परिणीति ने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'गोलमाल अगेन', 'केसरी' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ हम दोनों', राकेश की पत्नी पिंकी ने जन्मदिन पर खुद को दिया अनमोल तोहफा; ऋतिक ने मां को दिया अनोखा नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें