फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या परिणिती को मिल गया है पहला प्रेमी?

विज्ञापन
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा ने यूं तो अपने कई फैन्स बना लिए हैं, लेकिन सबको उनकी तस्वीरें खींचने का मौका कहां मिलता है। लेकिन फिल्म ‘किल दिल’ के सेट पर ऐक्टर अली जफर के साथ परिणीति की दोस्ती इतनी बढ़ चुकी है कि जब वक्त मिलता है जफर अपना कैमरा निकाल कर उनकी तस्वीरें कैद करने लगते हैं।
विज्ञापन


सेट पर मौजूद सूत्र बताते हैं कि परिणीति को जफर की इस बात में बड़ा मजा आता है और वह सबके सामने खुल कर उन्हें अपना ‘पर्सनल फोटोग्राफर’ तक बुलाने लगी हैं।

दीवाने हैं परिणिती के?

वैसे अली जफर शादीशुदा हैं और अभी तक उनका नाम किसी हीरोइन के साथ नहीं जुड़ा है। परंतु परिणीति की तस्वीरें खींचने की उनकी दीवानगी सबकी नजरों में आ रही है।

इस फिल्म की शूटिंग से पहले अली जफर और परिणीति का एक-दूसरे से परिचय बड़ा सामान्य था, लेकिन शूटिंग के दौरान दोस्ती इतनी बढ़ी कि वे म्यूजिक को लेकर अपने शौक और लंच बॉक्स भी शेयर करने लगे। सूत्र बताते हैं कि शूटिंग से वक्त मिलते ही दोनों खूब मस्ती करते हैं।
विज्ञापन

साथ बिताते हैं वक्त

जिसमें ज्यादातर वक्त अली जफर परिणीति की फोटो खींचते बिताते हैं। अली जफर पहले ही गाने लिखने और गाने की कला में माहिर हैं और अब वे अपनी फोटोग्राफी को निखार रहे हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि उनकी ऐक्टिंग को दर्शक पूछ नहीं रहे हैं। ऐसे में जानकार कह रहे हैं कि बेहतर होगा कि अली जफर ऐक्टिंग को मांजने में ज्यादा ध्यान दें। न कि फोटोग्राफी पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें