परिणीति चोपड़ा जल्द ही अजय देवगन की 'गोलमाल 4' में लोगों को हंसाती नजर आएंगी। खबरें थीं कि वो विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी लेकिन परिणीति ने इन खबरों का खंडन कर दिया है।
परिणीति ने कहा कि फिलहाल वो ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। 'मैंने विकास से मुलाकात की है लेकिन वो किसी और सिलसिले में थी। मैंने सुना है कि वो कोई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं और मैं उन्हें उसके लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगी।' परिणीति को लेकर ये भी खबरें आ रही थीं कि वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'नमस्ते लंदन' के सीक्वल में दिखाई दे सकती हैं। इस पर परिणीति ने कहा कि वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म जल्द ही अनाउंस करेंगी।
'गोलमाल 4' परिणीति की इस साल दूसरी फिल्म है। उनकी 'मेरी प्यारी बिंदू' मई में रिलीज हुई थी। आयुष्मान और परिणीति की फ्रेश जोड़ी होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।