परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
एकता कपूर के प्रोडक्शन्स तले बनने वाली फिल्म 'शॉटगन शादी' का नाम बदलकर 'जबरिया जोड़ी' रख दिया गया है। अब इसमें ताजा अपडेट ये है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और मेकर्स ने सेट से पूजा की पहली फोटो जारी कर दी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा लीड रोल निभाने जा रहे हैं। ये फिल्म बिहाज राज्य में जारी कुप्रथा पकड़वा विवाह को दिखाया जाने वाला है।
दरअसल बिहार में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां लड़के का अपहरण कर उनका जबरदस्ती विवाह करा दिया जाता है। हाल ही में एक ऐसी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें बंदूक की नोक पर उसकी जबरन शादी करवाते हुए दिखाई गई थी। इस वीडियो के काफी वायरल होने के कुछ दिनों बाद ही ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई थी कि इस मुद्दे पर फिल्म बननी चाहिए। ऐसे ही समय पर फिर खबरें आने लगीं की एकता कपूर इस मुद्दे पर फिल्म बना सकती हैं। अब आखिरकार इसकी तैयारी मूर्त रूप लेती दिख रही है और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की जा रही है। संभव है कि इसके आगे फिल्म का कुछ हिस्सा बिहार में भी शूट किया जाए। फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा ये भी है कि फिल्म का नाम पहले 'शॉटगन शादी' रखा गया था लेकिन फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मेकर्स को 'जबरिया जोड़ी' नाम सुझाया जो कि भोजपुरी भाषा का शब्द है और फिल्म की भावना से मेल खाता है। मेकर्स को सिद्धार्थ का ये आइडिया पसंद आया। सिद्धार्थ और परिणीति इससे पहले 'हंसी तो फंसी' फिल्म में में काम कर चुके
हैं।