प्रेट्जेल का लिया आनंद
आज रविवार 8 जून को विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और स्पेन के कार्लोस अलकराज के बीच कड़ा मुकाबला है। परिणीति ने दोनों के बीच के मैच की झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके अलावा वे इस दौरान अपनी पसंदीदा डिश प्रेट्जेल एंजॉय करती दिखीं। इसकी झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लेकिन मैं प्रेट्जेल के लिए यहां आई हूं'। बता दें कि प्रेट्जेल एक तरह की पेस्ट्री होती है।
ओटीटी डेब्यू को तैयार परिणीति
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज शिमला की सुरम्य पहाड़ियों के बीच सेट है।