फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आमने सामने आ गईं प्रियंका और परिणीति

Wed, 31 Jul 2013 11:47 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका और उनकी बहन परिणिती चोपड़ा के बीच संबंध बहुत अच्छे कभी नहीं रहे हैं। परिणिती यह बात कई बार कह चुकी हैं कि वह प्रियंका की वजह से फिल्मों में नहीं है। अब यह दोनों बहने बिल्कुल आमने-सामने आ गई हैं।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा 6 सितंबर को एक-दूसरे से टकराएंगी। इस दिन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जंजीर' और परिणिती चोपड़ा की फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' रिलीज होगी। बॉलीवुड में ऐसा बहुत कम हुआ है जब दो बहने एक-दूसरे के सामने हों।

खास बात यह है कि प्रियंका चोपडा की फिल्म 'जंजीर' की रिलीज डेट तो पहले से ही 6 सितंबर तय हो गई थी, लेकिन परिणीति की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की रिलीज तारीख एक सप्ताह पहले प्रीपोन कर दी गयी है। पहले इसकी रिलीज डेट 13 सिंतबर को थी।
विज्ञापन


इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 11 सिंतबर को रेड कार्पेट प्रीमियर का न्यौता मिला है, इसलिए यशराज फिल्म्स ने इसे 6 सिंतबर को ही रिलीज करने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फिल्म के कलाकार प्रदर्शन के दौरान टोरंटो में मौजूद रहें।

जानकारों का कहना है कि दोनों ही एंटरटेनमेंट हाउस अब इसी दिन फिल्म को रिलीज करने की जिद पर अड़े हुए हैं। मालूम हो कि 'जंजीर' फिल्म अमिताभ बच्चन की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें