फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहता है ये हीरो

Wed, 07 Jun 2017 11:04 AM IST
amarujala.com-Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में परेश रावल ने एक चौकाने वाला बयान दिया है। किसी को परेश रावल से उम्मीद नहीं होगी कि वो पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश रखते होंगे लेकिन हाल ही में परेश रावल ने कुछ इसी तरफ इशारा किया है। दरअसल परेश रावल का मानना है कि कलाकार और खिलाड़ी बम धमाके नहीं करते। इसके साथ ही परेश ये भी कहा है कि वो पाकिस्तानी फिल्मों और सीरियल में काम करना पसंद करेंगे। 
विज्ञापन


परेश रावल ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया "मैं पाकिस्तानी फिल्मों और सीरियल में काम करना पसंद करुंगा। मुझे सारे पाकिस्तानी सीरीयल पसंद भी हैं जैसे 'हमसफर' उनके यहां की कहानी, एक्टिंग, भाषा एकदम परफेक्ट है, मुझे लगता है कि हमारे शो बोरिंग हैं।" खैर परेश के इस बयान को सुनकर उनके फैंस को थोड़ा अजीब तो जरूर लगा होगा। 

ये पहली बार नहीं है जब परेश रावल अपने बयान से स्पॉटलाइट में आए हैं। इससे पहले लेखिका अरुंधती रॉय पर आपत्तीजनक टिप्पणी की थी। आपको बता दें परेश रावल ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से विधायक रह चुके हैं। उनका मानना है कि सिनेमा और क्रिकेट भारत और पाकिस्तान के संबंध सुभार सकते हैं। 
विज्ञापन


परेश रावल ने कहा है कि "मुझे लगती है कलाकार और क्रिकेटर बम नहीं गिराते, वो आतंकवादी नहीं हैं बल्कि वो तो दोनों दोशों के बीच संबंध सुधार सकते हैं।"
  No ma'am that's a wrong interpretation.. we are against pak terrorist n army etc but NOT the Pakistani people . https://t.co/FRIL2LyNof — Paresh Rawal (@SirPareshRawal) June 5, 2017
विज्ञापन

Pakistan in ICC champions trophy
4 June - India
7 June - South Africa
12 June - srilanka
13 June Lahore airport 😂😤😤😤😤 — Paresh Rawal (@SirPareshRawal) June 5, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें