फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अक्षय और मेरे बीच में मनमुटाव नहीं’, ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर बोले परेश रावल; कानूनी नोटिस पर कही ये बात

Thu, 16 Jul 2026 05:18 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paresh Rawal: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर अक्षय कुमार द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस को लेकर बात की। जानिए फिल्म को लेकर एक्टर ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
परेश रावल और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने 'हेरा फेरी' के अपने को-स्टार अक्षय कुमार द्वारा उन्हें भेजे गए 25 करोड़ रुपये के कानूनी नोटिस के बारे में बात की है। यह नोटिस तब भेजा गया था, जब उन्होंने पिछले साल घोषणा की थी कि वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। अभिनेता ने कहा कि उनका फिल्म छोड़ने का फैसला अक्षय के साथ किसी निजी मुद्दे से जुड़ा नहीं था। विवाद एक कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मुद्दे के कारण हुआ था। और अक्षय का उन पर मुकदमा करने का फैसला एक भावनात्मक प्रतिक्रिया थी।

यह कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बात थी

विज्ञापन

विक्की लालवानी से बात करते हुए परेश रावल ने कहा कि प्रोजेक्ट से अलग होने के उनके फैसले का अक्षय के साथ काम करने में असहज होने से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि बात यह नहीं थी कि 'मैं अक्षय कुमार के साथ काम करने में असहज महसूस कर रहा हूं।'

यह एक कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बात थी। अगर मुझे फिल्म करनी थी, तो मुझे फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी चाहिए थी, क्योंकि वही 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी के अकेले मालिक हैं। साथ ही 'आवारा पागल दीवाना', 'वेलकम' और ऐसी ही दूसरी फिल्मों के भी।
विज्ञापन


जब तक उनकी मंजूरी नहीं मिल जाती, मैं कोई कमिटमेंट नहीं कर सकता था। जब कानूनी नोटिस आया, तो मैंने सोचा, 'मैं कानूनी मामलों में क्यों घिसट रहा हूं? क्या मैं यहां फिल्म बनाने का मजा लेने आया हूं या इसमें फंसने के लिए?' मैंने खुद से कहा कि मैं अब इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता।

नोटिस एक भावनात्मक प्रतिक्रिया थी
कानूनी नोटिस पर परेश रावल ने कहा कि मुझे सच में लगता है कि कानूनी नोटिस एक भावनात्मक प्रतिक्रिया थी। शायद मामला यह था कि 'वह मुझे ना कैसे कह सकता है?' वह जरूर भावनात्मक रूप से परेशान रहे होंगे।

जहां तक फिरोज की मंजूरी न मिलने की बात है, तो वह अक्षय और फिरोज के बीच की बात थी। मैंने कभी इसकी गहराई में जाने की कोशिश नहीं की। अक्षय और मेरे बीच मनमुटाव की कोई वजह कभी नहीं रही। बिल्कुल भी नहीं।

Trending Videos

परेश रावल और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स

जब भी ‘हेरा फेरी 3’ बनेगी मैं उसमें काम करूंगा
फिल्म को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता के बावजूद परेश ने कहा कि जब भी यह प्रोजेक्ट शुरू होगा, मैं इसमें जरूर काम करूंगा, चाहे इसे कोई भी डायरेक्ट या प्रोड्यूस करे। मैं उस फिल्म से पूरी तरह जुड़ा हुआ हूं।

जब भी वे इसे बनाएंगे, मैं वहां मौजूद रहूंगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और अक्षय बाद में नोटिस के बारे में बात करने के लिए बैठे थे और क्या एक्टर ने माफी मांगी थी? इस पर परेश ने कहा कि मामला बिना किसी औपचारिक बातचीत के ही सुलझ गया।

हम कभी इस बारे में बैठकर बात नहीं की, लेकिन हमने बाद में साथ काम किया। कभी-कभी आपको शब्द कहने की भी जरूरत नहीं होती। चीजों को सुलझाने का यह एक सभ्य तरीका है।

विज्ञापन

प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अब ‘हेरा फेरी 3’ से अलग हो चुके हैं प्रियदर्शन
हाल ही में प्रियदर्शन ने कन्फर्म किया है कि अब वो 'हेरा फेरी 3' से जुड़े नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म बनेगी, भले ही 2026 में न हो। सबसे पहले प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने प्रियदर्शन के अलग होने की बात बताई थी, जिसके बाद फिल्ममेकर ने खुद भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें