फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Taj Story: 'द ताज स्टोरी' का टीजर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगे परेश रावल; जानें फिल्म की रिलीज डेट

Thu, 14 Aug 2025 05:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paresh Rawal Movie: 'द ताज स्टोरी' का दमदार टीजर आज रिलीज हो चुका है। यह एक कोर्टरूम ड्राम फिल्म है। इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'द ताज स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tusharamrishgoel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेश रावल की आगामी फिल्म 'द ताज स्टोरी' का टीजर आज गुरुवार को रिलीज हुआ है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में परेश एक अदालत में खड़े होकर बौद्धिक आतंकवाद के मुद्दे पर जोरदार बहस करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

'द ताज स्टोरी' का टीजर हुआ रिलीज
'द ताज स्टोरी' एक सामाजिक ड्रामा है, जो सवाल उठाती है कि "क्या आजादी के 79 साल बाद भी हम बौद्धिक आतंकवाद के गुलाम हैं?" यह फिल्म ताजमहल के निर्माण को लेकर भी सवाल खड़े करती है, जैसे कि क्या इसे वाकई शाहजहां ने बनवाया था? फिल्म 'द ताज स्टोरी' में परेश रावल के अलावा जाकिर, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
 

कब रिलीज होगी 'द ताज स्टोरी'
इस फिल्म को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि विकास राधेशम क्रिएटिव प्रोड्यूसर और रोहित शर्मा संगीतकार हैं। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले निर्माताओं (स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज और सीए सुरेश झा) ने टीजर के साथ फिल्म की घोषणा की, जो दर्शकों में उत्साह और चर्चा पैदा कर रहा है। यह फिल्म 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

परेश रावल का करियर
इस फिल्म से पहले परेश रावल ने 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' में एक आध्यात्मिक गुरु की भूमिका निभाई थी। इस किरदार में वे अजय (अनंतविजय जोशी) को एक विद्रोही युवक से योगी और जननेता बनने की प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाते हैं। कथित तौर पर परेश ने बताया कि यह भूमिका उनके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि एक गहरे निजी अनुभव जैसी थी।

यह भी पढ़ें: Independence Day: देशभक्ति भरे गानों के साथ सेलिब्रेट करें 15 अगस्त, सैनिकों के बलिदान को करें सलाम..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें