वायरल वीडियो
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर हाल ही में फिल्म 'परम सुंदरी' की स्टार कास्ट ने शिरकत की। इस दौरान शो का AC काफी तेज था, जिसकी वजह से जान्हवी को ठंड महसूस हो रही थी। जान्हवी ने कपिल से कहा कि आपके शो पर AC तेज रहता है। इस पर कपिल ने मजाक में कहा कि मैंने ही तेज करवाया था। कपिल की इस पर बात पर वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। फिर सिद्धार्थ ने अपनी जैकेट उतारी और जान्हवी को पहना दी, जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी दर्शकों ने सिद्धार्थ के विनम्र व्यवहार के लिए तालियां बजाईं। फिर सिद्धार्थ ने कहा 'जिम जाने का कुछ तो फायदा हो, जैकेट तो कभी भी उतार सकते हैं।'
परम सुंदरी के बारे में
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' आज 29 अगस्त को शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'परम सुंदरी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है।
यह भी पढ़ें: War 2 Vs Coolie: 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर दी 'वॉर 2' को जोर की पटखनी, जानें 16वें दिन का कलेक्शन