अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' की शूटिंग पूरी हो गई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी खुद फैंस से साझा की है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ समेत अलग-अलग लोकेशन पर करीब 45 दिनों तक चली। टीम ने मुंबई में रैप अप किया है। बता दें कि 'मैं अटल हूं' दिवंगत पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक है।
इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
रवि जाधव द्वारा निर्देशित 'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी दिवंगत पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान करते हुए पंकज त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्टर ने एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है।
Vurshabha: अब मोहनलाल के कंधे पर संजय कपूर की बेटी की जिम्मेदारी, सलमा आगा की शहजादी पर भी रहेगी नजर
बोले- 'खुद को समझता हूं भाग्यशाली'
पंकज त्रिपाठी ने लिखा है, 'यह 'अटल' सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा! श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं'। 'मैं अटल हूं' की शूटिंग पूरी हुई'।
इस दिन होगी रिलीज
इस फिल्म की शूटिंग जब लखनऊ में हुई तो पंकज त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी और फिल्म की अवधि को लेकर उनसे चर्चा की थी। आपको बता दें कि यह फिल्म इस साल अटल बिहारी बाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर सभी ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खुशी की बात है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं। कोई और इस भूमिका के साथ ऐसा न्याय नहीं कर सकता था।'
Khesari Lal Yadav: बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग