फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bheed: 'भीड़' को भारत विरोधी कहे जाने पर आया पंकज कपूर का रिएक्शन, बोले- लोगों को पहले...

Mon, 13 Mar 2023 10:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 2020 के कोविड-19 प्रेरित लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा का वर्णन करती है। ट्रेलर के दौरान एक वॉइस ओवर सुनने को मिलता है, "एक बार फिर हुआ था बटवारा, 2020 में...।
विज्ञापन
पकंज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर जल्द ही फिल्म भीड़ में अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ था, जिस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ट्रेलर को देखने के बाद ट्रोल्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म को भारत विरोधी करार दे दिया था। भीड़ की आलोचना के बाद अब पंकज ने इस अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस तरह के टैग दिए जाने पर निराशा व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें- Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फिल्म की आलोचना

बता दें कि फिल्म 2020 के कोविड-19 प्रेरित लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा का वर्णन करती है। ट्रेलर के दौरान एक वॉइस ओवर सुनने को मिलता है, "एक बार फिर हुआ था बटवारा, 2020 में...। इसी लाइन की वजह से सोशल मीडिया पर एक वर्ग फिल्म की आलोचना कर रहा है। लोगों के मुताबिक फिल्ममेकर ने जानबूझकर इसकी तुलना 1947 के विभाजन से करके इस विवादास्पद विषय को सनसनीखेज बनाया है। 

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की एंट्री से खुश हैं सुनील, एक्टर की तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात
पंकज कपूर ने दी प्रतिक्रिया

इस बारे में अपना रिएक्शन देते हुए पंकज ने कहा कि लोगों को नैरेटिव समझने के लिए फिल्म देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुभव सिन्हा ने एक उदाहरण चुना है और इसके चारों ओर एक कहानी बनाई है। पंकज कपूर ने कहा कि फिल्म 'अच्छा, बुरा या बदसूरत' नहीं कह रही है, बल्कि यह दिखाती है कि दिमाग कैसे काम करता है।

यह भी पढ़ें- Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'भीड़' उन हजारों प्रवासी कामगारों के बारे में बात करती है, जिन्हें मेट्रो शहरों से अपने गृहनगर लौटने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस नाटक का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा और कुमुद मिश्रा भी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें