फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक में जीवन के संघर्ष का होगा जिक्र

Tue, 30 Oct 2018 06:20 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : File Photo
विज्ञापन

बायोपिक फिल्मों के इस दौर में इतिहास के खोए हुए नायकों का जीवन सामने लाने की कोशिशें तेज हैं। ऐसे में अगले साल आम चुनाव से पहले दर्शकों को भारतीय राजनीति के अहम सितारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक 'दीनदयाल: एक युगपुरुष' देखने मिलेगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म उनके जीवन संघर्ष समेत मृत्यु पर पड़े रहस्य को भी उठाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उनका पार्थिव शरीर मुगल सराय स्टेशन के नजदीक पटरियों पर पाया गया था। हाल में यूपी सरकार ने मुगल सराय स्टेशन का नाम बदल कर दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा है। फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की बायोपिक जय जवान जय किसान तथा चापेकर ब्रदर्स जैसी फिल्मों के लेखक धीरज मिश्रा ने 'दीनदयाल: एक युगपुरुष' लिखी है। उन्होंने बताया कि बायोपिक में काफी रिसर्च किया है। इमरान हसनी और निखिल पितले दीनदयाल उपाध्याय की युवावस्था तथा किशोरावस्था की भूमिकाएं निभा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनीता राज लंबे समय बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। जबकि रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका से घर.घर में पहचानी जाने वाली दीपिका चिखलिया करिअर में पहली बार इस फिल्म में नेगेटिव भूमिका निभाएंगी। शूटिंग इलाहाबाद और आस.पास के इलाकों में शुरू हो चुकी है। कुछ हिस्सा मुंबई में शूट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन








  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें