पलाश ने शेयर की खास तस्वीर
पलाश ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक साथ फोटो शेयर की। ये तस्वीर हवाई यात्रा के दौरान की हैं। पलाश ने लिखा कि यह मुलाकात 30,000 फीट की ऊंचाई पर हुई। उन्होंने बताया कि वे अनुपम खेर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस बार उन्होंने अपने अंदर के प्रशंसक की इच्छा पूरी की और अनुपम सर से फोटो खिंचवाने का अनुरोध कर लिया।
पलाश ने देखी 'तन्वी द ग्रेट '
पलाश ने अनुपम खेर को राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा कि वे एक बेहतरीन इंसान, अभिनेता, निर्देशक और शिक्षक हैं। उनकी विनम्रता और ऊर्जा हमेशा प्रेरणा देती है। पलाश ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में अनुपम खेर की पहली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ देखी और बहुत पसंद की। उन्होंने सभी फैंस से अनुरोध किया कि वे भी यह फिल्म जल्द से जल्द देखें।
पलाश ने किया अनुपम का शुक्रिया
आखिर में पलाश ने अनुपम खेर को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'कई साल तक हमें मनोरंजन देने के लिए शुक्रिया। आप एक राष्ट्रीय धरोहर हैं और हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।'