फिल्म बनाने को लेकर हुई थी पलाश और विज्ञान की बात
हाल ही में महाराष्ट्र के सांगली जिले में विज्ञान माने ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया कि पलाश ने उनसे 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। विज्ञान भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं। पेशे से फिल्म फाइनेंसर विज्ञान की मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। विज्ञान के मुताबिक पलाश से उनकी मुलाकात 5 दिसंबर 2024 में हुई थी। इसी दौरान दोनों की फिल्म को लेकर चर्चा हुई। विज्ञान ने पलाश को फिल्म बनाने के लिए पैसे दिए। बदले में पलाश ने कमिटमेंट दिया कि अगले छह महीने में वो फिल्म बनाकर और बेचकर उनका पैसा मुनाफे के साथ लौटा देंगे। फिल्म को पैकअप हुए आठ महीने बीत जाने के बाद विज्ञान पैसे मांगने पलाश के घर पहुंचे। पहले जिस फिल्म का बजट 55 लाख रुपये बताया गया था, अब पलाश की मां ने उसका बजट डेढ़ करोड़ रुपये बताया। इसके बाद छह महीने से लेकर एक साल तक विज्ञान पलाश के पीछे भागते रहे पर पलाश ने ना पैसा लौटाया और न ही मुनाफा।
यह खबर भी पढ़ेंः 'स्मृति मंधाना के नाम पर पैसे लेता था पलाश मुछाल..', एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने लगाए गंभीर आरोप
स्मृति से शादी टूटने के बाद पलाश ने विज्ञान को किया इग्नोर
कुछ वक्त बाद पलाश ने विज्ञान से फिर एक वादा किया कि स्मृति से शादी होने के बाद वो पैसे लौटा देंगे। विज्ञान के मुताबिक स्मृति की शादी कैंसिल होने के बाद पलाश ने उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दिया। पैसे लौटाने की बात पर उन्होंने विज्ञान को ही फंसाने की बात कही। कुछ वक्त बाद पलाश ने विज्ञान का फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। वहीं पलाश की मां ने विज्ञान को ब्लॉक भी कर दिया।